Samastipur News:गन्ना में नयी तकनीक अपनाकर किसान बनेंगे समृद्ध

गन्ना फसल की अधिक उपज को लेकर किसानों को नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. इस क्रम में गन्ना रोपाई से कटाई तक की विधि कृषक गोष्ठी के माध्यम से बतायी गयी.

Samastipur News:

हसनपुर : गन्ना फसल की अधिक उपज को लेकर किसानों को नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. इस क्रम में गन्ना रोपाई से कटाई तक की विधि कृषक गोष्ठी के माध्यम से बतायी गयी. गोष्ठी को संबोधित करते हुए चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष आरके तिवारी ने कहा कि गन्ना फसल अन्य फसलों से लाभकारी है. इसमें अधिक मेहनत व नई तकनीक अपनाने से उपज में वृद्धि होगी. इससे किसान काफी समृद्ध होंगे. उन्होंने बताया कि अन्य फसलों में फसल कटाई शुरू होते ही फसलों के दाम में गिरावट आ जाती है. जबकि गन्ना फसल में ऐसी बातें नहीं होती है. किसानों को अन्य फसल कटाई के बाद अच्छी कीमत लेने के लिए उसको भंडारण करना पड़ता है. जबकि गन्ना फसल की कटाई के बाद सीधे कारखाने में आपूर्ति कर दी जाती है.

गन्ना बीज चयन, रोपाई की तकनीक व फसल प्रबंधन को लेकर जरूरी

किसानों को अधिक से अधिक खेतों में गन्ना फसल लगाने की अपील करते हुए गन्ना बीज चयन, रोपाई की तकनीक व फसल प्रबंधन को लेकर जरूरी टिप्स दिये. चीनी मिलकर्मियों ने किसानों को वर्तमान समय में गन्ना खेतों में नमी की उपलब्धता रखने का सुझाव दिया. मौके पर उप महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक, वरीय प्रबंधक गन्ना पुनीत चौहान, शोभित शुक्ला, गौरव सिन्हा, रामसुधरी यादव, अमन सिंह, ललन यादव, मक्केश्वर यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >