Samastipur: ताजपुर में 'चमकी को धमकी' अभियान, सिविल सर्जन ने दिए बचाव के मंत्र

समस्तीपुर के ताजपुर में सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में 'चमकी को धमकी' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें एईएस और जेई से बचाव के लिए ग्रामीणों और जीविका दीदियों को जागरूक किया गया और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई.

Samastipur News: ताजपुर प्रखंड के बंगरा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘चमकी को धमकी’ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को एईएस (AES) और जेई (JE) जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई.

​अधपकी लीची और खाली पेट से बचें

​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों में चमकी बुखार का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने विशेष रूप से सचेत किया कि बच्चों को अधपका लीची या जूठे फल न खाने दें. उन्होंने जोर देकर कहा कि रात में बच्चों को कभी भी खाली पेट न सुलाएं, उन्हें सोने से पहले भरपेट भोजन जरूर कराएं.

​बेहोशी या चमकी दिखे तो तुरंत लें एक्शन

​डॉ. कुमार ने सलाह दी कि माता-पिता रात के बीच में और सुबह उठते ही यह जरूर चेक करें कि बच्चा बेहोश तो नहीं है या उसे चमकी तो नहीं आ रही. ऐसी स्थिति दिखने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता को सूचित करें. मरीज को बिना देरी किए नि:शुल्क 102 एम्बुलेंस या किसी भी उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं. मौके पर एमओआईसी डॉ. सोनेलाल राय, बीडीओ रवि भूषण, सीओ आरती कुमारी समेत कई अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

समस्तीपुर के ताजपुर से मुकुल उपाध्याय की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >