Samastipur News:बीएलओ के कार्यों की हुई समीक्षा, अनुपस्थित 15 से स्पष्टीकरण

न्यू इंडिया शुगर मिल्स उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के सभागार में अपेक्षित कार्य पूरा नहीं करने वाले बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : न्यू इंडिया शुगर मिल्स उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के सभागार में अपेक्षित कार्य पूरा नहीं करने वाले बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 140 हसनपुर विधानसभा-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता रोसड़ा ने 15 से कम नाम जोड़ने एवं 10 से कम विलोपन करने वाले बीएलओ को कड़ा निर्देश दिया.

मतदान क्षेत्र में घूम -घूमकर छूटे हुए मतदाता का नाम जोड़ना है

मतदान क्षेत्र में घूम -घूमकर छूटे हुए मतदाता का नाम जोड़ना है साथ ही मृत या पूर्ण रूपेण स्थान्तरित मतदाता का नाम हटाना है. अवर निर्वाचन पदाधिकारी रोसड़ा राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी निर्वाचन का मतदाता सूची मुख्य आधार होता है, इसलिए सभी बीएलओ मतदाता सूची को शुद्ध एवं सही बनाना सुनिश्चित करें. साथ ही पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भाग संख्या 211 राजीव कुमार रजक,232 आनंद कुमार,234 अशोक कुमार,193 चंद्रशिखा देवी, 223 एजाज हसन मंसूरी, 267 शिव शंकर राम,244 अनिल राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में 15 अनुपस्थित बीएलओ से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिथान मो. आफताब आलम सहित बीएलओ शम्भू प्रसाद,रणधीर कुमार, नुनु रजक,संतोष कुमार ठाकुर, श्रवण कुमार महतो,राफीउल्लाह नोमानी,जितेंद्र कुमार, धिजेंद्र पोद्दार,चंदन कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >