Samastipur News:ग्रिड में मेंटनेंस से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में गुल रही बिजली

मोहनपुर के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में रविवार को शीतकालीन मेंटनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही.

Samastipur News:समस्तीपुर : मोहनपुर के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में रविवार को शीतकालीन मेंटनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही. कड़ाके के ठंड के बीच रविवार को मोहनपुर पावर ग्रिड में विंटर मेन्टेनेंस को लेकर करीब 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई. बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से जहां ठंड के मौसम में हीटर, गीजर सहित सभी उपकरण बंद रहे. कई जगहों पर पीने के अलावे सफाई के लिए पानी की किल्लत भी हो गई. वहीं बिजली चलित सभी तरह के व्यवसाय भी प्रभावित रहे. हालांकि आपूर्ति बंद रखने की सूचना बिजली कंपनी पहले ही प्रसारित कर चुकी थी. जेई ग्रिड अजय कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम के लिए बिजली ग्रिड (ट्रांसमिशन लाइन्स और सबस्टेशन) की जरूरी मरम्मत और रखरखाव करना जरूरी है जिससे बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे. सर्दियों में मौसम की मार से उपकरणों (ट्रांसफार्मर, स्विचगियर) की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, और खराबी आने की संभावना बढ़ जाती है. 33 केवीए विद्युत संचरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत थी. इधर एसडीओ शहरी शशि कपूर के नेतृत्व में शहर के विभिन्न भागों में पेड़ों की टहनियों को लाइनों से हटाया गया और 11 केवी वायर व जंफर को दुरुस्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >