Samastipur News:बिथान में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज

विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही अब बिहार में पंचायत चुनाव का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में ताल ठोकने की तैयारी में जुटे हैं.

Samastipur News:बिथान :

विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही अब बिहार में पंचायत चुनाव का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में ताल ठोकने की तैयारी में जुटे हैं. कई प्रतिनिधि लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं.

इधर, पंचायत राज अधिनियम के तहत हर 10 वर्ष में पंचायतों में आरक्षण रोस्टर बदलने का प्रावधान होने के कारण इस बार बड़े फेरबदल की चर्चा जोर पकड़ रही है. माना जा रहा है कि आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर में बदलाव लगभग तय है. ऐसे में प्रखंड में भी कई जनप्रतिनिधियों की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है. जबकि कई नये दावेदारों के लिए यह मौका भी बन सकता है. प्रखंड के 13 पंचायतों में अभी मुखिया पद के लिए

बिथान (अनारक्षित महिला), सखवा (पिछड़ा वर्ग), बेलसंडी (अनुसूचित जाति सामान्य), नरपा (अनुसूचित जाति महिला), सलहा बुजुर्ग (अनारक्षित सामान्य), सलहा चन्दन (अनारक्षित सामान्य), जगमोहरा (पिछड़ा वर्ग महिला), सोहमा (अनारक्षित महिला), पुसहो (अनारक्षित महिला), करांची (अनारक्षित सामान्य), सिहमा (अनारक्षित सामान्य), उजान (अनारक्षित महिला) और मरथुआ (अनारक्षित सामान्य) है.

– आरक्षण रोस्टर बदलने की अटकलों से नेताओं में बेचैनी

इसी तरह पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वर्तमान रोस्टर भी अलग-अलग श्रेणियों में आरक्षित हैं. इसके अलावा प्रखंड प्रमुख पद अत्यंत पिछड़ा महिला व जिला परिषद क्षेत्र 50 महिला व 51 सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हैं.

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोस्टर बदलने के बाद बिथान के कई दिग्गज नेताओं को झटका लग सकता है. जबकि कई उभरते हुए युवा चेहरे शीर्ष पदों की दौड़ में आ सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >