मोरवा में उत्पाद टीम पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर केस

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम पर कथित हमले के बाद हड़कंप मच गया है. उपद्रवियों ने सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है. मामले में 8 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

समस्तीपुर: हलई थाना क्षेत्र की बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर कथित रूप से उपद्रवियों द्वारा हमला किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के आवेदन पर हलई थाना में केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है.

सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और हमला करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, उत्पाद विभाग की टीम के चार सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने और टीम पर हमला करने के आरोप में प्रकाश कुमार राय, पीयूष कुमार, अमरनाथ राय, रंधीर राय, अभिषेक कुमार, पप्पू राय, गौरव राय व प्रिंस कुमार उर्फ हंटर समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है.

घटना के दौरान उत्पाद विभाग के कर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आने की बात प्राथमिकी में कही गयी है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा सुजीत कुमार को सौंपी गयी है.

करीब तीन घंटे तक बनी रही अफरातफरी

विदित हो कि रविवार को बनबीरा पंचायत के वार्ड चार में जगन्नाथ राय के दरवाजे के पास करीब तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा था. इस दौरान प्रशासन और लोगों के आमने-सामने होने की स्थिति बनी रही. रोड़ेबाजी की भी बात सामने आयी थी.

घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा था. वहीं, लोग इधर-उधर चीखते-चिल्लाते हुए सुरक्षित जगह तलाशते नजर आये. इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी सामने आयी थी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. प्राथमिकी में नामजद और अज्ञात आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

रेलवे का बड़ा फैसला: 42 स्टेशनों पर 7 दिन में माल उठाना होगा जरूरी, नहीं तो नीलामी का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >