Samastipur News: मतदाता सूची में सुधार करने को लेकर दिये गये निर्देश

निदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई.

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन शाखा में शुक्रवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के निदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई. इसमें सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में धुंधली, आयाम रहित और गैर मानवरहित मतदाता सूची के सत्यापन व अतार्किक त्रुटियों एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों को हटाने का निदेश दिया गया. बीडीओ ने हर हाल में सभी बीएलओ से अपने-अपने मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया. मौके पर अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार झा, संतोष कुमार, सुबोध कुमार, मो. फैसल आलम, विपिन कुमार, कैसर जावेद, कलेश्वर पासवान, रामनाथ पंडित, मुकेश कुमार मौजूद रहे. मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रकाशित वोटर लिस्ट में फोटो में त्रुटि की सुधार को लेकर 23 दिसंबर तक का समय दिया गया है. सभी बीएलओ को निर्देश दिये गये हैं कि फोटो का सही से मिलान कर दोहरी प्रविष्टि, अपूर्ण एवं पशुओं की फोटो की छानबीन करते हुए इसमें सुधार लायें. बताया जाता है कि वोटर लिस्ट में छपी फोटो में कई तरह की त्रुटि सामने आने के बाद विभाग के निर्देश पर एक बार फिर इसकी सुधार की कवायद शुरू की गई है. बीएलओ को ऑनलाइन तरीके से इसमें सुधार करते हुए इसकी अद्यतन जानकारी प्रखंड को उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >