Samastipur News:समस्तीपुर : पिछले दिनों राहजनी व लूट की एक घटना में संलिप्त एक संदिग्ध की तलाश करते हुए झारखंड पुलिस की एक टीम रविवार को समस्तीपुर पहुंची. यहां स्थानीय मुफ्फसिल थाना में पुलिस का सहयोग लेते हुए अनुसंधान के सिलसिले में बात किया और पुलिस से संदिग्ध व्यक्ति की शिनाख्त की. टीम उसकी तलाश में जुट गयी है. सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों झारखंड में एक व्यवसायी के वाहन और करीब 24 लाख रूपये लूट का मामला प्रकाश में आया. शिकायत मिलने पर झारखंड पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी. इस क्रम में झारखंड पुलिस को घटना में संलिप्त एक संदिग्ध व्यक्ति के समस्तीपुर में होने का सुराग मिला. जिसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश करते हुए रविवार को स्थानीय मुफ्फसिल थाना में पहुंचकर पुलिस से संपर्क स्थापित किया. घटना के संदर्भ में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में झारखंड में व्यवसायी से हुए लूटकांड की घटना में संलिप्त एक व्यक्ति स्थानीय मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दादपुर इलाके का रहने वाला बताया गया है. उसका एक रिश्तेदार जो झारखंड में पार्टनरशिप पर पीड़ित व्यवसायी के साथ काम करता है. वह उसे अपने साथ काम पर रख लिया. बाद में वह षडयंत्र रचकर व्यवसारी से रास्ते में 24 लाख रुपये लूट लिया. वहीं दूसरी ओर लेन देन के मामले की चर्चा भी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि लूटपाट की एक घटना को लेकर अनुसंधान के सिलसिले झारखंड पुलिस यहां आई थी. हालांकि, अबतक कोई शिकायत दर्ज नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
