रोसड़ा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का भव्य स्वागत, कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का रोसड़ा प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं और शिक्षक संगठनों ने भव्य स्वागत किया. मब्बी चौक पर उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

Samastipur News: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का शनिवार को रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया. इस दौरान उन्होंने मब्बी चौक स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

मब्बी चौक पर हुआ जोरदार स्वागत

रोसड़ा प्रखंड के मब्बी चौक पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, प्रदेश के वरिष्ठ नेता उमर फारूक, जिला महासचिव प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव महतो, पूर्व मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह, जेपी सेनानी रामदेव महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

महुली में शिक्षक संघ ने किया सम्मान

इसके बाद उपमुख्यमंत्री महुली पहुंचे, जहां राजकीय मध्य विद्यालय, महुली के समीप बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल), पैक्स अध्यक्ष बंशीधर कुमार एवं विद्यालय परिवार की ओर से उनका पाग, चादर, पुष्पगुच्छ और फूलमाला देकर स्वागत किया गया.

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार रजनीश ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने उपमुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जनसेवा जीवन की कामना भी की.

उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

महुली में आयोजित स्वागत समारोह में मुरलीधर कुमार, श्रवण कुमार, मोकेन्द्र यादव, भूषण यादव, बैद्यनाथ यादव, शिव कुमार यादव, राम प्रवेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. दोनों स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar thak

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >