Samastipur News:वंदे भारत व अमृत भारत के सेमी कप्लर्स की जांच

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में कोचिंग स्टॉकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है.

Samastipur News: समस्तीपुर :

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में कोचिंग स्टॉकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है. यह अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अंडरगियर परीक्षण, ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम व कोचों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों पर केंद्रित है. इस अभियान के अंतर्गत एलएचबी, आईसीएफ, वंदे भारत, अमृत भारत, मेमू एवं डेमू कोचों में विशेष रूप से गहन जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है.

– कोचिंग स्टॉक की होगी सघन जांच

कोचों के अंडरगियर में लगे सभी पार्ट्स बोगी, अंडरफ्रेम, फास्टनर्स, पाइप, जॉइंट्स एवं नमी या गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों की मानक प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच की जा रही है. पिटलाइन/सिकलाइन पर कोचों की वेल्डिंग क्रैक, जंग, फास्टनर्स की कसावट, एक्सल बॉक्स, सस्पेंशन सिस्टम, एयर स्प्रिंग, एयर ब्रेक प्रणाली एवं डब्ल्यूएसपी सिस्टम की कार्य शीलता की विशेष जांच की जा रही है.

– समस्तीपुर मंडल में 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ

असुरक्षित पाये जाने वाले कोचों को सेवा से पृथक किया जा रहा है. इसके साथ ही पारंपरिक कोचों में स्क्रू कपलिंग की कसावट एवं थ्रेड्स की स्थिति की जांच की जा रही है. एलएचबी कोचों में सीबीसी कपलर की उचित लॉकिंग, स्टिफनर प्लेट्स एवं माउंटिंग बोल्ट्स की स्थिति की जांच की जा रही है. अमृत भारत एवं वंदे भारत कोचों में सेमी-ऑटोमैटिक सेमी-परमानेंट कप्लर्स की सही सेटिंग, टॉर्क मार्किंग एवं डीटीसी में दोनों सिरों पर सीबीसी की जांच सुनिश्चित की जा रही है.

कोचों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष जोर

पैंट्रीकार एवं पावर कार में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम व कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है. बैटरियों की स्थिति की जांच, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी जांच, वेंट्स एवं जंक्शन बॉक्स की सफाई व ज्वलनशील विस्फोटक पदार्थों के अनधिकृत परिवहन की रोकथाम के लिए आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के साथ संयुक्त जांच की जा रही है.

अधिकारी स्तर पर निरीक्षण

अभियान के दौरान अधिकारी स्तर पर विशेष निरीक्षण किए जा रहे हैं. मंडल एवं मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न प्रकार के मेल/एक्सप्रेस, वंदे भारत, अमृत भारत, मेमू एवं डेमू रेकों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संरक्षा संबंधी कमी की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके.

::::::::: 15 दिवसीय इस सघन संरक्षा अभियान के माध्यम से कोचिंग स्टॉकों की सूक्ष्म जांच कर संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है. इससे ट्रेन परिचालन और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय व संरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होगा. समस्तीपुर मंडल यह सुनिश्चित कर रहा है कि इस सघन संरक्षा अभियान के माध्यम से ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद एवं यात्रियों के लिए निश्चिंत बनाने वाला हो.

ज्योति प्रकाश मिश्रा

डीआरएम, समस्तीपुर रेल मंडलB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >