samastipur: बीईओ ने पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक से अनियमितता को लेकर पत्र निर्गत कर स्पष्टीकरण मांगा है.

विभूतिपुर . प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर वार्ड 13 के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक से अनियमितता को लेकर पत्र निर्गत कर स्पष्टीकरण मांगा है. बताया गया है कि 4 अक्टूबर को स्कूल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान नवनिर्मित भवन की स्थिति काफी दयनीय थी. प्रकाल्लन राशि के अनुसार भवन का निर्माण पूर्ण है. ऐसा प्रतीत नहीं होता है. नव निर्माण भवन के कमरे में विद्युतीकरण नहीं किया गया है. केवल बाहर से तार लगाकर बिजली लगाई गई है. वर्ग कक्ष में श्याम पट भी नहीं लगाया गया है. फर्श भी नहीं बना है।एक वर्ग कक्ष में ईंट रखा हुआ है. एक में ताला लगा हुआ पाया गया. इसका उपयोग पठन-पाठन में नहीं किया जा रहा है. विद्यालय को सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रत्येक वर्ष अनुदान की राशि विद्यालय को प्राप्त है. लेकिन उपयोग विद्यालय में परिलक्षित नहीं होता है. वर्तमान प्रधान शिक्षक का पदस्थापन के दो माह से अधिक हो चुका है लेकिन अभी तक प्रभार नहीं दिया गया है जो अनियमितता की श्रेणी में आता है. इससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वित्तीय अनियमितता हुई है. वर्तमान में आम चुनाव है. बीईओ ने दोनों वर्ग कक्ष खाली कराकर पठन-पाठन आरंभ कराने का निर्देश देते हुए 24 घंटा के अंदर बिन्दुवार स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >