Samastipur News:डॉ. कपूर को मिला शब्दात्मिका सुर सेवा सम्मान

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वसुधैव कुटुंबकम द्वारा दशम शब्दात्मिका सुर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था.

Samastipur News:दलसिंहसराय : दलसिंहसराय क्षेत्र के मथुरापुर निवासी प्रख्यात पंडित डॉ. विजय कपूर को बनारस के मंच पर पौष पूर्णिमा पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वसुधैव कुटुंबकम द्वारा दशम शब्दात्मिका सुर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत नायक अनिल तिवारी द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया. गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पंडित डॉ. विजय कपूर को सब्दात्मिका सुर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. इन्हें सम्मानित होने पर सीताराम शेरपुरी ने कहा कि पंडित डॉ. कपूर का सम्मान समस्त समस्तीपुरवासी का सम्मान है. डॉ. राम कुमार चौधरी, युवा कवि मिन्टू झा, योगानंद स्वामी, गोपाल चौधरी, सरोज कुमार चौधरी, उमेश चौधरी, मुरारी चौधरी, सीताराम शेरपुरी, दिलीप कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >