Samastipur: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांरित

समाहरणालय सभागार में मुख्यमंत्री के द्वारा लाभार्थियों के खातें में राशि हस्तांतरण का लाइव प्रसारण किया गया.

समस्तीपुर. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत समाहरणालय सभागार में मुख्यमंत्री के द्वारा लाभार्थियों के खातें में राशि हस्तांतरण का लाइव प्रसारण किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पाण्डेय, राज्य परियोजना प्रबंधक (जीविका) विश्वविजय तथा जीविका के डीपीएम श्री बिक्रांत शंकर सिंह उपस्थित थे. अब तक जिले में 5,14,561 महिलाओं को 10-10 हजार की राशि अंतरण की गई है. इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 4,71,961 एवं शहरी क्षेत्र की 42,600 महिला सदस्य शामिल हैं. इसी सन्दर्भ में आज लगभग 85 हजार से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में राशि अंतरण की गई. महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने में कर रही हैं. इससे उन्हें आय का साधन प्राप्त होगा तथा गरिमा के साथ जीवन जीने में सहायता मिलेगी. यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है. आज का यह कार्यक्रम जिले के सभी 20 प्रखंडों, 69 संकुल स्तरीय संघों एवं 3,445 ग्राम संगठनों में भी दिखाया गया, जिसमें कुल 2,54,345 महिलाओं ने भाग लिया. महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब आदि माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >