समस्तीपुर: शहर के मोहनपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखकर परिवार के साथ घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन उड़ा ली. घटना मल्टीप्लेक्स के सामने की बतायी जा रही है. पीड़िता शहर के काशीपुर वार्ड नंबर 34 निवासी स्व. प्रभात कुमार सिंह की पत्नी निक्की सिंह ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है.
बाइक सवार दो बदमाशों ने मारा झपट्टा
पीड़िता ने बताया कि शनिवार की शाम वह पूरे परिवार के साथ मोहनपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स से फिल्म देखकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान बीआरबी कॉलेज की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आये.
मल्टीप्लेक्स के सामने ही बदमाशों ने उनके गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की ढाई भरी सोने की चेन झपट ली. वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से मुसरीघरारी की तरफ फरार हो गये.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें
हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, मिट्टी के शिवलिंग बनाकर की शिव-पार्वती की पूजा
