समस्तीपुर: पूसा विवि के वैज्ञानिकों ने झारखंड में जनजातीय किसानों को दी औषधीय पौधों की खेती की ट्रेनिंग

समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा के वैज्ञानिकों की एक टीम ने झारखंड के जनजातीय गांवों में पहुंचकर किसानों को औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती का प्रशिक्षण दिया. इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है.

Samastipur News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा से औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित वैज्ञानिकों की टीम झारखंड रवाना हुई. टीम ने देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत पथलजोर पंचायत के जीतपुर और नैयाडीह जनजातीय गांवों में किसानों को औषधीय पौधों की खेती का प्रशिक्षण दिया.

50 जनजातीय किसानों को दी खेती की जानकारी

टीम का नेतृत्व कर रहे कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश राय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पोषित जनजातीय परियोजना के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एवं एक्शनएड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें करीब 50 जनजातीय किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश राय एवं डॉ. शंकर झा ने औषधीय पौधों की खेती, उनके औषधीय गुणों तथा संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी.

किसानों के बीच कृषि सामग्री का वितरण

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच औषधीय पौधे, वर्मिकंपोस्ट, कुदाल, खुरपी और तिरपाल का भी वितरण किया गया, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद खेती को व्यवहारिक रूप से शुरू कर सकें.

आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम का संचालन एक्शनएड के समन्वयक गोकुल प्रसाद यादव एवं वॉलंटियर आशा कुमारी सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जीतन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), देवघर का भी सहयोग रहा.

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य औषधीय पौधों का संरक्षण, जनजातीय किसानों की आय में वृद्धि तथा पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >