Harsh firing in Samastipur:पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में लगी गोली, युवक जख्मी

भाई की शादी समारोह में पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली . जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

Harsh firing in Samastipur:कल्याणपुर: भाई की शादी समारोह में पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली . जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी हालत में इलाज के लिए परिजनों द्वारा उसे समस्तीपुर के निजी नरसिंह होम में भर्ती कराया गया है.जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान परतापुर गांव निवासी गौरव साह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. मामले में ग्रामीणों का बताना है कि घायल युवक के चाचा पवन साह के पुत्र राजू साह की शादी तय थी. जिसको लेकर शादी समारोह में जुटे लोगों के बीच पूजा का कार्यक्रम निर्धारित था. पूजा के दौरान परिवार के ही यह एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करने की बात बताई जा रही है. जिसमें गोली फायर होने के बाद दीवाल से टकराकर रोहित के कंधा के निचले हिस्से में लगी है. गांव वाले की माने तो पवन साह के चार पुत्र हैं. जिसमें से एक पुत्र राजू साह की शादी समारोह में सभी लोग जुटे हुए थे. इसी बीच यह घटना घटित हो गया . मामले पर घटना की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाना की पुलिस थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के साथ एसआई वत्स राहुल कुमार ने घटनास्थल के पास जानकारी के आधार पर युवक को अस्पताल पहुंचकर हालात की जानकारी ली. इस बाबत थाना अध्यक्ष राकेश शर्मा का बताना है कि सूचना के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है. अनुसंधान के उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की बात कहीं है .

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

कल्याणपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के वार्ड संख्या 7 सिमरिया भिंडी गांव के रामनारायण सहनी उर्फ नगरा का पैंतीस वर्षीय पुत्र शम्भू सहनी की मौत बुधवार को हो गई है. ग्रामीणों का बताना है कि कुछ दिनों से युवक के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. मौत के कारणों के बारे में लोग विवाद से ही जोड़ कर देख रहे हैं. मौत के बाद ही परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना नहीं मिली है. मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर अग्रेतर कार्रवाई की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >