कटाव से भयभीत ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, जल संसाधन विभाग को जल्द काम शुरू कराने का निर्देश

समस्तीपुर में कोसी, बलान और करेह नदी के बढ़ते कटाव से ग्रामीण भयभीत हैं. हसनपुर के विधायक राज कुमार राय ने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली.

समस्तीपुर: प्रखंड क्षेत्र की सलहा चंदन पंचायत के भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान एवं करेह नदी की तेज धारा से हो रहे भीषण कटाव का सोमवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज कुमार राय ने निरीक्षण किया. विधायक ने कटाव स्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली और कटाव से उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया.

ग्रामीणों से ली कटाव की जानकारी

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से नदी की स्थिति और कटाव से हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली. ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में लगातार हो रहे कटाव और उससे उत्पन्न खतरे से अवगत कराया.

विधायक ने मौके से ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और अभियंता प्रमुख से दूरभाष पर बात कर स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कटाव की गंभीरता को देखते हुए अतिशीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू कराने का आवश्यक निर्देश दिया.

समय रहते काम शुरू होने पर टलेगा गंभीर खतरा

विधायक राज कुमार राय ने कहा कि नदी के तेज बहाव से लगातार हो रहे कटाव के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल है. समय रहते निरोधात्मक कार्य शुरू होने से स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है.

उन्होंने अधिकारियों से कटाव प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्राथमिकता के आधार पर कटावरोधी कार्य कराने को कहा.

इस दौरान जदयू नेता विजय कुमार यादव, प्रखंड जदयू सह बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान कैलाश राय सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

विरसिंहपुर में फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा, पिस्टल और चार गोलियां बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >