पंचायत सरकार भवन के लिए हुआ भूमि पूजन

प्रखंड के रामापुर महेशपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन राम प्रकाश सिंह ने किया.

ताजपुर : प्रखंड के रामापुर महेशपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन राम प्रकाश सिंह ने किया. साथ ही सरपंच ध्रुव कुमार झा मुखिया राजीव कुमार,पूर्व जिला पार्षद राम प्रीत पासवान, पंचायत समिति गणेश ठाकुर के द्वारा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया. मौके पर राम वृक्ष राय, मनोज ठाकुर, गगन देव ठाकुर, गोलू ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रमोद सिंह कृष्ण कुमार ,पप्पू ठाकुर किशुन झा मो हलीम आदि मौजूद थे.

सीपीआइएम नेताओं ने की अस्पताल कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग

उजियारपुर : सीपीआइएम जिला सचिव रामाश्रय महतो के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के राम प्रवेश चौरसिया एवं शाखा सचिव रघुवंश राय ने चैता गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत पर मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. इलाज में लापरवाही बरतने एवं मौके पर रहे परिजनों के साथ समस्तीपुर स्थित एक अस्पताल कर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने की निंदा की. नेताओं ने मारपीट की घटना में शामिल कर्मियों को गिरफ्तार करने व अस्पताल को बंद करवाने की मांग प्रशासन से की है. मृतक राम पुकार सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार बताये जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >