Samastipur News:टीकाकरण को लेकर आशा को मिला प्रशिक्षण

प्रखंड मनरेगा भवन के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी.

Samastipur News: शिवाजीनगर : प्रखंड मनरेगा भवन के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अमानुल्लाह ने की. इस दौरान यूनिसेफ बीएमसी विक्रम कुमार चौधरी ने टीकाकरण संबंधित प्रशिक्षण दिया. इसके साथ ही टीकाकरण में अलग-अलग वैक्सीन व उसके लाभ संबंधित विस्तार से जानकारी दी. लाभार्थी का ड्यू लिस्ट तैयार करना, सर्वे रिजिस्टर घर घर जा कर अपडेट करने संबंधित बताया गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन ब्लॉक कॉर्डिनेटर भास्कर झा ने आगामी 14 से 18 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर अनुश्रवण पदाधिकारी अमोद ठाकुर, आशा फैसिलिटेटर प्रतिभा कुमारी, दीपमाला मेनका, आशा, रीता कुमारी, सुनीता कुमारी, पुनीता कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >