एक की मौत, दस घायल

हादसा. ऑटो-ट्रक में टक्कर, सरैया पुल के पास हुई घटना सभी घायलों का चल रहा है इलाज समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन थाने के सरैया पुल के पास रविवार दोपहर टेंपो व ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान मुसरीघरारी […]

हादसा. ऑटो-ट्रक में टक्कर, सरैया पुल के पास हुई घटना

सभी घायलों का चल रहा है इलाज
समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन थाने के सरैया पुल के पास रविवार दोपहर टेंपो व ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाने के हरपुर एलौथ गांव के रंजीत साह के पुत्र दीपू साह के रूप में की गयी है. घायलों में मृतक दीपू की मां रिंकी देवी, बहन प्रीति व पायल कुमारी के अलावा मिंटू देवी, विश्वनाथ साह,अंकित कुमार,पप्पू साह,संगीता देवी,संजीत साह व अशर्फी साह आदि शामिल हैं.
घायलों में मिंटू देवी व प्रीति कुमारी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़ितों में सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो मोहिउद्दीननगर थाने के रमगामा गांव में आयोजित गोविंद गनीनाथ पूजा समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे. उधर, घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने लाश जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है.
घटना के संबंध में बताया है कि हरपुर एलोथ गांव के रंजीत साह के ननिहाल रमगामा में सोमवार को गोविंद गनीनाथ भगवान की पूजा थी. पूजा को लेकर आज जागरण का कार्यक्रम था. पूजा समारोह में भाग लेने के लिए रंजीत अपनी पत्नी बच्चे के अलावा परिवार अन्य सदस्यों के साथ एक टेंपो पर सवार होकर रमगामा के लिए निकले थे. लोगों ने बताया कि सरैया पुल के पास टेंपो एक ट्रक से साइड लेने के चक्कर में उससे से टकरा गयी. इससे टेंपो सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने दीपू साह (14वर्ष) को मृत घोषित कर दिया.
अपनों का हाल जानने को परेशान थे परिजन
घटना की सूचना पर सदर अस्पताल में अपनों का हाल जानने के लिए परिजन परेशान थे. पीड़ितों में एक ही परिवार के सदस्यों के रहने के कारण अस्पताल में उनके रिशतेदारों की भीड़ जुट गयी थी. इससे अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई थी. घटना के कारण बड़ी संख्या में मोहिउद्दीननगर से भी लोग अस्पताल पहुंचे थे. लोगों ने बताया कि उनकी जाति में गोविन्द गनीनाथ पूजा का खास महत्व है. पूजा की जानकारी पर दूर-दूर से समाज के लोगों की भीड़ जुटती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >