खानपुर : दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के ब्रह्गामा गांव स्थित मंदिर परिसर में पशुपालक किसान सेवा संघ की बैठक पूर्व मुखिया रामलोचन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. संचालन राम आधार चौधरी ने किया. संघ के संस्थापक अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है.
कोषाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा कि पशुपालक एकजुट होकर संघर्ष करेंगे. प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर ने दूध का लाभकारी दाम पाना अधिकार बताया. अमरनाथ चौधरी, उदयशंकर ठाकुर, संजीव राय, अशोक मंडल, यशवंत चौधरी, शिवशंकर चौधरी, हेमंत चौधरी, गंगा झा, वीरेंद्र चौधरी, वर्तमान मुखिया सिनोद राम, पैक्स अध्यक्ष दयानंद झा आदि ने संबोधित किये.
