नदी में तीन बच्चे डूबे, दो का शव बरामद

मुफिस्सल थाने के मोरदीवा रसलपुर व मोहनपुर प्रखंड के सरारी की घटनाएं समस्तीपुर : समस्तीपुर में दो अलग स्थानों पर तीन बच्चे रविवार को नदी में डूब गये. इसमें दो बच्चे की लाश नदी से निकाल ली गयी है जबकि एक की तलाश जारी है. यह घटना उस समय हुई जब बच्चे स्नान करने के […]

मुफिस्सल थाने के मोरदीवा रसलपुर व मोहनपुर प्रखंड

के सरारी की घटनाएं
समस्तीपुर : समस्तीपुर में दो अलग स्थानों पर तीन बच्चे रविवार को नदी में डूब गये. इसमें दो बच्चे की लाश नदी से निकाल ली गयी है जबकि एक की तलाश जारी है. यह घटना उस समय हुई जब बच्चे स्नान करने के लिये नदी में गये थे.जानकारी के अनुसार मुफस्लि थाना क्षेत्र के मोरदीवा रसलपुर गांव में बूढी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो बच्चे की डूब कर मौत हो गयी.घटना के संबंध में लोगों का बताना है कि चार बच्चे एक साथ गांव के पास नदी में स्नान करने गये थे.
दो बच्चे नदी किनारे ही रहे जबकि दो स्नान करने नदी में चले गये.
लोगों ने बताया कि स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चला गया. जिससे दोनों की डूब कर मौत हो गयी. मृतक में एक मो. मुमताज और दूसरा मो. आफताब बताया जा रहा है. बाद मे ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की लाश बरामद कर लिया गया. ग्रामीणों के अनुसार लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मुफिस्सल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था लेकिन तब तक परिवार के लोग लाश का अंतिम संस्कार कर चुके थे.
घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है. इधर, मोहनपुर प्रखंड के 12 वर्षीय स्कूली छात्र गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरारी की सातवीं कक्षा का छात्र मिथुन
कुमार है. वह अपने दो साथियों रौशन और धर्मवीर के साथ गंगा नदी में नहाने गया था़
नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया़ पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से छात्र की खोजने का प्रयत्न कर रही है़ गोताखोरों के दल को मोहनपुर के सीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंहा के नेतृत्व में लगाया गया है़ समाचार लिखे जाने तक उसे बरामद नहीं किया जा सका था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >