फाइबर चाहे जहां कटे प्रभावित जिला होगा!

समस्तीपुर : बीएसएनएल की दूरभाष सेवा का हाल निराला है. फाइबर कहीं भी कटे, मगर जिले की दूरभाष सेवा इससे जरूर प्रभावित होती है. विगत एक सप्ताह में ही चार दिनों तक बीएसएनएल की सेवा बाधित रही. विगत शुक्रवार को जहां हाजीपुर के पास फाइबर कटने के कारण दो दिनों तक ग्राहक इंटरनेट सेवा के […]

समस्तीपुर : बीएसएनएल की दूरभाष सेवा का हाल निराला है. फाइबर कहीं भी कटे, मगर जिले की दूरभाष सेवा इससे जरूर प्रभावित होती है. विगत एक सप्ताह में ही चार दिनों तक बीएसएनएल की सेवा बाधित रही. विगत शुक्रवार को जहां हाजीपुर के पास फाइबर कटने के कारण दो दिनों तक ग्राहक इंटरनेट सेवा के लिए परेशान रहे.

वहीं मंगलवार से दो दिनों तक एनआइबी पटना में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण सेवा पूरी तरह चरमरायी रही. सिर्फ अप्रैल माह में ही बीएसएनएल की दूरभाष सेवा दस दिनों तक किसी न किसी कारणवश लोगों को परेशान करती रही. अप्रैल के पहले सप्ताह में भी हाजीपुर के पास हाजीपुर व मुजफ्फरपुर के बीच फाइबर कट जाने के कारण सेवा दो दिनों तक बाधित रही. इसे बाद में दुरुस्त करने के बाद सेवा वापस पटरी पर लौट सकी.

बताया गया है कि समस्तीपुर में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा तीन रूटों से मुहैया की जाती है. इसे मुजफ्फरपुर दूरभाष केंद्र से सीधे न जोड़कर दरभंगा होते हुए जोड़ा गया है. वहीं दूसरी लाइन महुआ होते हुए इसे जोड़ती है. वहीं तीसरा रूट में इसे मोकामा से जोड़ा जाता है. विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि फाइबर कटने पर इसे दूसरे रूट से जोड़ना पड़ता है. ऐसे में इंटरनेट की गति भी इससे प्रभावित हो जाती है. इंटरनेट सेवा ठप रहने का असर अब सीधा इसका असर राजस्व पर हो रहा है. इस बाबत टीडीएम जेएम टिर्की का कहना कि विगत दो दिनों से पटना की गड़बड़ी के कारण सेवा ठप रही. यहां की तकनीकी गड़बड़ी तो सुधार ली जाती है, मगर बाहर की गड़बड़ी ज्यादा परेशान करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >