संतोष झा गिरोह के छह गिरफ्तार

समस्तीपुर : एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने सोमवार की रात वारिसनगर थाने के धुरलख गांव से शातिर अपराधी मो. शमीम समेत छह अपराधियों को िगरफ्तार किया है. सभी अपराधी सीतामढ़ी के सरगना संतोष झा गिरोह के हैं. शमीम नानपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर गांव का निवासी है. गिरफ्तार अपराधियों में कमतौल दरभंगा का […]

समस्तीपुर : एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने सोमवार की रात वारिसनगर थाने के धुरलख गांव से शातिर अपराधी मो. शमीम समेत छह अपराधियों को िगरफ्तार किया है. सभी अपराधी सीतामढ़ी के सरगना संतोष झा गिरोह के हैं. शमीम नानपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर गांव का निवासी है. गिरफ्तार अपराधियों में कमतौल दरभंगा का पवन यादव भी शामिल है,

जो समस्तीपुर के राजद नेता व व्यवसायी कुंदन यादव की सुपारी लेकर हत्या कर चुका है. अन्य गिरफ्तार अपराधियों में उत्तम राय (कटरा, मुजफ्फरपुर), मनीष (शहबाजपुर रीगा,सीतामढ़ी), सिकंदर राय (धुरलख, वारिसनगर) व चांद मोहम्मद (दुम्मा तरियानी, शिवहर) शामिल हैं. अपराधियों के पास से एक देसी कारबाइन

संतोष झा गिरोह
, दो मैगजीन, चार नाइन एमएम पिस्टल, दो देसी कट्टा, 19 गोली, एक मारुति कार, दो बाइक व दस मोबाइल बरामद किये गये हैं. पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली.
उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं को अंजाम देनेवाले इन अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना पर दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह के अलावा मधुबनी व सीतामढ़ी की पुलिस समस्तीपुर पहुंच कर गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अपराधियों के बयान से कई कांडों का खुलासा होने की संभावना है. पुलिस कार्यालय में मंलगवार को एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि उपरोक्त अपराधी समस्तीपुर में एक जेवर दुकान को लूटने के लिए जमा हुए थे. गिरफ्तार अपराधियों पर उत्तर बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट समेत अन्य संगीन अपराध के सौ से अधिक मामले दर्ज हैं.
छत पर बैठ कर बना रहे थे लूट की योजना
एसपी ने बताया िक सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सीतामढ़ी का अपराधी सरगना पूर्व नक्सली संतोष झा गिरोह के अपराधी वारिसनगर में जमा हो कर अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना पर सदर डीएसपी मो. तनवीर के साथ कल्याणपुर, वारिसनगर व डीआइयू की टीम के साथ पटना से आयी एसटीएफ की टीम ने धुरलख गांव में स्कूल के पास सिकंदर राय के घर पर छापेमारी की. उस समय अपराधी सिकंदर राय के घर के छत पर बैठे थे. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया. अपराधी मंगलवार को मथुरापुर घाट पर एक स्वर्ण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देनेवाले थे.
वारिसनगर के धुरलख गांव में छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >