28 को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा
समस्तीपुर : जिला दूरसंचार केंद्र में मंगलवार को बीएसएनएल के इंजीनियरों ने तीन दिनी भूख हड़ताल शुरू की. ज्वाइंट फोरम के तहत एसएनइए, एआइजीइटीओए, एआइबीएसएनएलक्ष्ए यूनियन से संबद्ध दूरसंचार केंद्र के सभी इंजीनियर इस में शामिल हुए. दूरसंचार प्रांगण में शहरी एसडीओ अनिल कुमार ने भूख हड़ताल की शुरुआत की. मौके पर सभा की गयी. अध्यक्षता आर कमल ने की. वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरों को 30 फीसदी पेंशन का निर्धारण किया जाये.
सरकार स्टेण्र्ड पे स्केल 2 व 3 को लागू करे. विभाग में कार्यरत जेटीओ व एसडीइ के लंबित प्रमोशन का निपटारा कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये. एक जनवरी 2007 के बाद बहाल अधिकारियों का वेतनमान 22820 रुपये मासिक किया जाये. चार सालों में प्रथम टाइम बाउंड प्रमोशन दिया जाये. अगर सरकार तीन दिनों में मांगे पूरी नहीं करती है तो 28 अप्रैल को सभी इंजीनियर सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे. डी झा, यूएस चौधरी, संतोष कुमार, पिंटू कुमार, सत्यप्रकाश साह, दिनेश झा, विजयनाथ झा, राजेश कुमार, रत्नेश्वर प्रसाद राय, अर्चना ठाकुर, उमेश पासवान, हरेंद्र कुमार आदि शामिल थे.
शिक्षकोेंं का धरना: समस्तीपुर.अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने मंगलवार को धरना दिया. अध्यक्षता रामाशीष पासवान ने की. 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौपा गया. प्रधान सचिव अनिल कुमार, रामनरेश झा, उपेंद्र चौधरी, विजय प्रसाद, कृष्णा कुमारी, कौशल कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र चौधरी, गणोश कुमार, किरण आदि उपस्थित थे.
