सभा या जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी अनुमति
प्रत्याशियों की मदद के लिए खोले गये हेल्प डेस्क :
समस्तीपुर : नामांकन प्रक्रिया के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. 27 अप्रैल तक ही नामांकन होना है. बीते चार दिनों में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा. हालांकि, एनआर कटाने की होड़ मची रही. एनआर के मद्देनजर सोमवार से निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में नामांकन के लिए पूरी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
लिहाजा प्रत्याशियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क खोला गया है. नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ केडी प्रौज्जवल ने कहा कि प्रत्याशी नामांकन कराने से पूर्व हेल्प डेस्क की मदद लें. वहां पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है. नामांकन से पूर्व प्रत्याशी, प्रस्तावक व समर्थक का मतदाता सूची में क्रमांक मिलान करा लें. ताकि कार्यालय में नामांकन के दौरान ज्यादा समय न लगे. उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर मतदाता सूची से क्रमांक का मिलान करा लेने पर नामांकन के दौरान सहूलियत होगी.
