समस्तीपुर : एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक काम काज ठप रखा. इसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी हुई. उन्हें काम काज के लिए न्यायालय परिसर में चक्कर काटते हुए देखा गया. इधर, अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कोर्ट परिसर से विधि आयोग के अध्यक्ष एसबी चौहान का पुतला लेकर सड़क पर उतर आये. मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. समाहरणालय गेट पर पहुंच कर अध्यक्ष के पुतले को आग के हवाले किया. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रजनी रंजन ने सदस्यों को विधि आयोग से अनुशंसित अधिवक्ता अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि विधेयक का मुख्य प्रावधान बार काउंसिल ऑफ इंडिया और स्टेट बार काउंसिल को अलग कर संघों की एकता पर कुठाराघात का प्रयास है.
इसके बाद प्रभारी जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया. अधिवक्ताओं का नेतृत्व महासचिव पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह कर रहे थे. मौके पर शशिभूषण प्रसाद सिन्हा, किरण सिंह, डाॅ. मंजू, राम किशोर राय, सुरेंद्र झा, राजेंद्र झा, नंद कुमार सिंह नवीन, विमल किशोर राय, अशोक कुमार सिंह, चंद्रभूषण राय, शत्रुघ्न पासवान, संध्या कुमारी, किरण वाला आदि थे. रोसड़ा: स्थानीय व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से एडवोकेट एक्ट के प्रस्तावित संशोधन बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में प्रदर्शन करते हुए संशोधन बिल को आग के हवाले किया. इससे पूर्व विरोध मार्च निकालकर कोर्ट परिसर का भ्रमण किया.
सुबह नौ बजे तक कोर्ट का काम करने के बाद सभी अधिवक्ता अपने को न्यायिक कार्य से अलग कर लिया. नेतृत्व कर रहे संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि विधि आयोग के द्वारा प्रस्तावित बिल अधिवक्ताओं के हित में नहीं है. मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार राय, अधिवक्ता दीनानाथ नायक, शंभू प्रसाद सिंह, शिवराम कुमार, ललन सिंह लाल, शिव प्रसाद कर्ण, प्रभात सिंह, दीपक वर्णवाल, नीलम कुमारी, मधुबाला कुमारी, उर्मिला कुमारी, विकास कुमार नायक, शंभू कुमार चौधरी, वेंकटेश कुमार, मनीष कुमार, सतीकांत सहनी, राजेंद्र सहनी, अमरेंद्र कुमार सिंह, ध्रुवनारायण मेहता, प्रत्युष कुमार, राजबली सिंह आदि थे. दलसिंहसराय : लॉ कमीशन की ओर से अधिवक्ताओं के लिये किये गये सिफारिशों के विरोध में अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सदस्य शुक्रवार को न्यायिक कार्यो से खुद को अलग रखा़ साथ ही सिफारिशों को अधिवक्ता विरोधी बताते हुये संघ अध्यक्ष नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में सिफारिश की प्रति के साथ ही लॉ कमिश्नर का पुतला दहन भी किया़ अधिवक्ता प्रभात कुमार चौधरी, विनोद समीर, उषा वर्मा, सुनील कुमार चौधरी, संजय कुमार वर्मा, मनोज पोद्दार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थ़े
