बिल जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : बिजली बिल जमा नहीं करने वाले हठी उपभोक्ताओं के लिये राहत के आसार नहीं है. ऐसे उपभोक्ताओं के लिये शुरू अभियान को विभाग ने अभी जारी रखने का फैसला लिया है़ जुलाई माह तक न सिर्फ अभियान के तहत विद्युत विच्छेदन होगा, बल्कि बकाया राशि नहीं जमा करने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी़ […]

समस्तीपुर : बिजली बिल जमा नहीं करने वाले हठी उपभोक्ताओं के लिये राहत के आसार नहीं है. ऐसे उपभोक्ताओं के लिये शुरू अभियान को विभाग ने अभी जारी रखने का फैसला लिया है़ जुलाई माह तक न सिर्फ अभियान के तहत विद्युत विच्छेदन होगा, बल्कि बकाया राशि नहीं जमा करने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी़ नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सहायक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ने नये सिरे से कवायद शुरू कर दी है़

जानकारी के मुताबिक, जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत वैसे सभी प्रकार के उपभोक्ताओं पर विभाग की नजरें टेढ़ी हैं, जो वर्षों से बिजली का उपयोग तो धड़ल्ले से करते आ रहे हैं, लेकिन बिल जमा करने में तरह-तरह का बहाना बनाकर उदासीन बने रहते हैं. ऐसे उपभोक्ता बिजली कम मिलने पर विभाग को खूब कोसते भी हैं. लगातार तीन बिल का बकाया नहीं जमा करने वाले को भी इस कार्रवाई की जद में रखा गया है़ हठी उपभोक्ताओं का कोई बहाना सुनने के मूड में कंपनी नहीं है़ कंपनी के महाप्रबंधक ने इस बाबत कार्यपालक अभियंता से लेकर सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता को पत्र भेजा है़ निर्देश दिया है
कि संबंधित अभियंता आगामी जुलाई तक एक-एक कर सभी प्रकार के बकायेदार के विरुद्ध शत प्रतिशत विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. एसडीओ शहरी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्देश के आलोक में कार्यालय द्वारा रणनीति तैयार कर ली गयी है़ फीडर, पंचायत व गांव के हिसाब से बाकायेदार की सूची तैयार हुई है़ जिला स्तर पर इस कार्रवाई के लिये स्थानीय स्तर पर टीम गठित की गयी है़ टीम प्रतिदिन उपलब्ध सूची के आधार पर बकायेदार के खिलाफ कार्रवाई करेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >