अग्निशमन सेवाओं को सक्रिय बनायेंगे

आयोजन . कार्यशाला में बोले महानिदेशक समस्तीपुर : समाहरणालय के सभा भवन में बुधवार को अग्निकांड आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला का आयोजन गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक सह महासमादेष्टा पीएन राय की अध्यक्षता में हुई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने कहा कि अग्निशमन के कारण, रोकथाम एवं बचाव के लिये […]

आयोजन . कार्यशाला में बोले महानिदेशक

समस्तीपुर : समाहरणालय के सभा भवन में बुधवार को अग्निकांड आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला का आयोजन गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक सह महासमादेष्टा पीएन राय की अध्यक्षता में हुई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने कहा कि अग्निशमन के कारण, रोकथाम एवं बचाव के लिये जन जागरूकता चलाने व
जनता से समन्वय और सहयोग स्थापित कर घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है.
श्री राय ने अग्निशमन सेवाओं को सक्रिय करने तथा स्थानीय पुलिस व प्रशासन को तत्पर व सहभागी बनने की नसीहत दी. इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से अगलगी के क्षेत्र में संचालित कार्यों तथा आ रही कठिनाइयों के बारे में अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किये. बैठक में अवगत कराया गया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अगलगी की घटना व उससे होनेवाली क्षति कम हुआ है.
अब तक अग्निकांड से प्रभावित कुल परिवार की संख्या 227164 बतायी गयी. वहीं अग्निकांड से 4 मानव क्षति, 6 घायल, 3 पशु क्षति हुई है. जबकि अग्निकांड से फसल क्षति भी हुई है. बैठक में प्रभारी डीएम संजय कुमार उपाध्याय,पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह, जिला समादेष्टा अशोक प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता किशोर कुमार सहित सभी एसडीओ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बीडीओ,सीओ,थानाध्यक्ष व जिला अग्निशमन पदाधिकारी तपेश्वर सिंह सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >