सर्वव्यापीकरण के बाद बनेंगे 1031 नये आंगनबाड़ी केंद्र

समस्तीपुर : खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हुए चार साल से ज्यादा समय गुजर चुका है, मगर आंगनबाड़ी केंद्रों में सर्वव्यापीकरण के तहत चार साल बाद सभी बच्चों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. निदेशालय ने सर्वव्यापीकरण के तहत जिले में 1031 नये आंगनबाड़ी व 81 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने की सूची […]

समस्तीपुर : खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हुए चार साल से ज्यादा समय गुजर चुका है, मगर आंगनबाड़ी केंद्रों में सर्वव्यापीकरण के तहत चार साल बाद सभी बच्चों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. निदेशालय ने सर्वव्यापीकरण के तहत जिले में 1031 नये आंगनबाड़ी व 81 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने की सूची तैयार कर इसे महालेखाकार के पास स्वीकृति के लिये भेजा है. महालेखाकार की स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रों की स्थापना की कवायद शुरू हो सकेगी.

जिले में दलसिंहसराय को छोड़कर शेष सभी बाल विकास परियोजनाओं में नये आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या को इस सूची में शामिल किया गया है. बता दें कि सर्वव्यापीकरण के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने यहां के बच्चों की सूची का सर्वे कराकर समेकित बाल विकास कोषांग को उपलब्ध कराया था.

इसके तहत पोशाक क्षेत्र में सभी बच्चों को सर्वव्यापीकरण के तहत आइसीडीएस की योजनाओं का लाभ दिया जाना था. अभी जहां एक आंगनबाड़ी केंद्रों में सिर्फ 40 बच्चों को ही आइसीडीएस योजनाओं का लाभ दिया जाता है. वहीं सर्वव्यापीकरण के तहत इसमें सभी बच्चों को शामिल किया जाना है.

बढ़े हुए केंद्रों की सूची : विभूतिपुर में 108, वारिसनगर में 57, कल्याणुपर में 110, समस्तीपुर ग्रामीण में 39, रोसड़ा में 18, उजियारपुर में 95, ताजपुर में 36, सरायरंजन में 66, मोरवा में 54, सिंघिया में 21,हसनपुर में 67, खानपुर में 43, मोहिउद्दीननगर में 44, पटोरी में 38, पूसा में 51, शिवाजीनगर में 65, मोहनपुर में 41, विद्यापतिनगर में 42 व बिथान में 36 आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सूची में शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >