ट्रेन से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत
समस्तीपुर : समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड के ओलापुर इमली स्टेशन के बीच रविवार सुबह मानव रहित फाटक सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. इसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी बदजीत यादव के रूप में की गयी है. घटना के विरोध में […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड के ओलापुर इमली स्टेशन के बीच रविवार सुबह मानव रहित फाटक सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. इसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के झखड़ा निवासी बदजीत यादव के रूप में की गयी है.
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर ईंट-पत्थर रख कर यातायात ठप कर दिया. लोग मृतक चालक के परिजनों को मुआवजा देने व गुमटी को मानव सहित करने की मांग कर रहे थे. डीआरएम सुधांशु शर्मा व खगड़िया जीआरपी के पदाधिकारियों के पहुंचने पर लोगों ने जाम खत्म किया. डीआरएम ने मामले में जांच का निर्देश दिया है.
उधर, रेल पुलिस ने लाश जब्त कर लिया है. जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि सुबह करीब 11 बजे सहरसा से 55533 अप सवारी गाड़ी समस्तीपुर आ रही थी. ट्रेन जैसे से उक्त कॉसिंग के पास पहुंची कि अचानक ट्रैक्टर रेलवे लाइन पर आ गया. इससे ट्रेन व ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना की आवाज दूर तक लोगों ने सुनी. मानव रिहत रेलवे क्र ॉसिंग 5/बी
ट्रेन से टकराया
पर ट्रेन से वाहन टकराने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी यहां कई ट्रेनों व अन्य वाहनों की टक्कर हो चुकी हैं. लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण इस फाटक को मानव सहित करने की मांग करते आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि फाटक के पास अलौली प्रखंड की घनी आबादी है, जिससे लोगों का आना-जाना होता है.
ठप रहा यातायात
समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर घटना
ओलापुर-इमली के बीच मानव रहित क्रासिंग पर हादसा
गुस्साये ग्रामीणों ने रेलखंड पर ठप किया यातायात
मानव सहित गुमटी बनाने की कर रहे थे मांग
डीआरएम सुधांशु शर्मा ने दिये जांच के निर्देश