वारिसनगर : प्रखंड क्षेत्र गोही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहनी ने अनियमितता की बातें कहते हुए रविवार को डीलर की दुकान सील कर दिया है. उनका बताना है कि बरियारपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने डीलर प्रह्लाद चौधरी पर एक माह का अनाज देकर दो माह का कूपन फाड़ने व कार्ड पर भी दो माह का चढ़ाने की बातें उन्हें बतायी. इस आलोक में वह उसके दुकान पर पहुंचकर जांचोपरांत आरोप सही पाने पर कैश मेमो व डीलर द्वारा जमा कूपन को जब्त कर दुकान सील कर दिया है. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जांचोपरांत कार्रवाई की बातें कही हैं.
मुखिया ने आरोप लगाकर पीडीएस दुकान की सील
वारिसनगर : प्रखंड क्षेत्र गोही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहनी ने अनियमितता की बातें कहते हुए रविवार को डीलर की दुकान सील कर दिया है. उनका बताना है कि बरियारपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने डीलर प्रह्लाद चौधरी पर एक माह का अनाज देकर दो माह का कूपन फाड़ने व कार्ड पर भी दो […]
