छात्र की मौत,दूसरा जख्मी

दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर अकबरपुर के पास हुई दुर्घटना समस्तीपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरसिंहपुर अकबरपुर गांव स्थित दुग्ध समिति के समीप समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ गुरुवार को आलू लोड टाटा 407 ट्रक पलटने से अकबरपुर के अरुण कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ वहीं मुन्ना सिंह के […]

दरभंगा-समस्तीपुर पथ पर अकबरपुर के पास हुई दुर्घटना

समस्तीपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरसिंहपुर अकबरपुर गांव स्थित दुग्ध समिति के समीप समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ गुरुवार को आलू लोड टाटा 407 ट्रक पलटने से अकबरपुर के अरुण कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ वहीं मुन्ना सिंह के चार वर्षीय पुत्र निशांत कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भरती कराया़ परंतु गंभीर स्थिति होने के कारण डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया़ जहां समाचार प्रेषण तक उसका इलाज चल रहा था़
इधर, इस घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया़ लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे़ लोगों का बताना है कि मृतक अंशु कुमार अपने चचेरे भाई निशांत के साथ साइकिल से वीरसिंहपुर चौक जा रहा था. इसी क्रम में समस्तीपुर की ओर से तेज गति से आ रही आलू लोड अनियंत्रित टाटा 407 साइकिल से जा रहे अंशु व निशांत को अपने चपेट में लेते हुए घटनास्थल पर ही पलट गयी.
इसके कारण गंभीर रूप से जख्मी अंशु की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ वहीं निशांत की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया़ घटना के विरोध में लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखा़ घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमजद अली, राम लखन सिंह, बरकत अली एवं एसके त्रिपाठी मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रौज्ज्वल से वार्ता उपरांत बीडीओ धनंजय कुमार से वार्ता कर मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये की राशि उपलब्ध करायी.
साथ ही अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद बुद्धिजीवियों की पहल पर सड़क जाम समाप्त हुआ़ पुलिस ने मृतक के को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ वहीं ट्रक का चालक व खलासी भागने में सफल रहा़ इधर, पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल तीन हजार रुपये मुहैया कराया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >