अापदा. नदियों में पानी बढ़ने से तेज हुआ कटाव, दहशत
इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों में हड़कंप राहत व बचाव कार्य शुरू
कोसी नदी के 47 नंबर रेलवे पुल पर भी बढ़ा पानी का दबाव
समस्तीपुर : समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर स्थित फनगो हॉल्ट कोसी नदी में विलीन हो सकता है. स्टेशन और नदी की दूरी मात्र 15 मीटर शेष रह गयी है. वहीं, कोसी में पानी बढ़ने से पुल नंबर 47 पर भी दबाव बढ़ा है. कोसी नदी में पानी का दबाव जिस तरह से लगातार बढ़ रहा है, उससे मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है. मौके पर अभियंताओं के साथ रेलकर्मियों की विशेष टीम को तैनात कर दिया गया है. सीनियर डीइएन कॉर्डिनेशन महबूब आलम ने बताया कि फनगो हॉल्ट कोसी नदी के पास ही है.
