समस्तीपुर : सी में बाढ़ के कारण हसनपुर-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना का निर्माण कार्य ठप हो गया है. अब अगले वर्ष से पहले कार्य शुरू होने की संभावना नहीं है. मिथिलांचल के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण इस योजना को जल्द पूरा करने के लिए निर्माण विभाग ने नई रणनीति बनायी है. इसके तहत परियोजना के 13-24 किमी के बीच अब दो चरणों में कार्य कराया जायेगा.
हसनपुर-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना का ठप हुआ कार्य
समस्तीपुर : सी में बाढ़ के कारण हसनपुर-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना का निर्माण कार्य ठप हो गया है. अब अगले वर्ष से पहले कार्य शुरू होने की संभावना नहीं है. मिथिलांचल के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण इस योजना को जल्द पूरा करने के लिए निर्माण विभाग ने नई रणनीति बनायी है. इसके तहत परियोजना के […]

योजना के अनुसार,
अर्थ वर्क के अलावा 13 छोटे पुल का निर्माण भी कराया जायेगा. इस पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पूर्व में योजना पर दो-दो बार टेंडर रद्द होने से ऐसा किया गया है. इस क्षेत्र में साल में मात्र तीन महीने ही ठीक से कार्य हो पाता है, जिससे अभियंता व ठेकेदारों को परेशानी होती है. निर्माण विभाग के उपमुख्य अभियंता मुरारी लाल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाका होने के कारण परेशानी हो रही है. क्षेत्र में कोसी का पानी भर गया है. अब मार्च से Âबाकी पेज 15 पर
हसनपुर-कुशेश्वरस्थान रेल
पूर्व क्षेत्र से पानी नहीं निकल पायेगा. इसके कारण कार्य भी ठप रहेगा. योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों का कायाकल्प हो जायेगा.
अब दो चारणों में होगा निर्माण कार्य
रेलवे सूत्रों ने बताया कि पूर्व में 13-24 किलोमीटर के बीच एक साथ सभी कार्यों के लिए विभाग की ओर से दो-दो बार टेंडर निकाला गया था. लेकिन, टेंडर में ठेकेदारों ने रुचि नहीं ली. कार्य आसानी से हो जाय इसके लिए विभाग ने काम को दो भागों में बांट कर टेंडर निकालने का निर्णय लिया है. इसके लिए 25-25 करोड़ के दो टेंडर निकालने की योजना है. इसके तहत अर्थ वर्क के अलावा छोटे बड़े 13 पुलियों का निर्माण कराया जायेगा. योजना को दो खंड में किये जाने से काम में आसानी होगी.
साल में तीन महीने ही हो पाता है कार्य
रेलवे सूत्रों ने बताया कि परियोजना जिस रास्ते से होकर गुजरती है. वह कोसी का बाढ़ प्रभावित इलाका है. क्षेत्र से पानी निकलने में महीनों लग जाता है. उप मुख्य अभियंता मुरासरली लाल ने बताया कि इलाके में साल में तीन माह से ज्यादा कार्य नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि पानी के कारण कार्य बंद हो गया है. अब मार्च से पूर्व कार्य शुरू होना संभव नहीं है.
तीन संवेदक किये गये हैं ब्लैक लिस्टेड
रेल सूत्रों ने बताया कि परियोजना पर ठीक से कार्य नहीं करनेवाले अबतक तीन संवेदकों को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है. उप मुख्य अभियंता ने बताया कि नया टेंडर निकाला गया है निविदा की प्रक्रिया पूरा होने के बाद कार्य शुरू किया जायेगा.
कोसी में बाढ़ के कारण काम बंद
अगले वर्ष से पहले काम शुरू होने की संभावना नहीं
13 से 24 किमी के बीच अब दो चरणों में होगा काम
अर्थ वर्क के अलावा 13 पुलियों का होना है निर्माण