36 लोगों ने किया नामांकन

गृहरक्षक संघ चुनाव आमसभा कर दो अगस्त को पटना में घेराव करने का आह्वान समस्तीपुर : गृहरक्षक संघ चुनाव का बिगुल बज उठा है. गुरुवार को संघ भवन में संघ चुनाव के लिये 36 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया. पटना से प्रदेश महासचिव सह पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद व चुनाव प्रभारी उमाशंकर ठाकुर के समक्ष […]

गृहरक्षक संघ चुनाव

आमसभा कर दो अगस्त को पटना में घेराव करने का आह्वान
समस्तीपुर : गृहरक्षक संघ चुनाव का बिगुल बज उठा है. गुरुवार को संघ भवन में संघ चुनाव के लिये 36 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया. पटना से प्रदेश महासचिव सह पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद व चुनाव प्रभारी उमाशंकर ठाकुर के समक्ष लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया. एक बजे तक लोगों से नामांकन लिया गया है.
इसके बाद नाम वापसी के साथ ही अन्य प्रक्रिया पूरी की गयी . हालांकि, चुनाव से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष के एक पद के लिये कामेश्वर राय, दिनेश कुमार,कैलाश महतो,जितेंद्र कुमार राय, अरुण कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया. इसी तरह सचिव के एक पद के लिये कैलाश कुमार झा, त्रिभुवन प्रसाद सिंह,गिरधर झा, सुभाष प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया. उपाध्यक्ष के दो पद के लिये गौरी शंकर झा, रामउदार सिंह, अजय कुमार सिंह, चंदन कुमार पांडेय, राजेंद्र राय, फूलेश्वर पासवान ने नामांकन दाखिल किया.
इसी तरह उपसचिव के एक पद के लिये अशोक कुमार, रामप्रीत राय, अनील कुमार ने पर्चा भरा. संगठन सचिव के चार पदों के लिये देवानंद झा, ब्रम्हदेव राय, शत्रुघ्न ठाकुर, दशरथ राय, प्रमोद सिंह, बेचन सहनी, गोपाल झा, रामचंद्र साह, प्रवीण कुमार सिंह, बच्चा मिश्र, रामएकबाल ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया. वहीं कोषाध्यक्ष के एक पद के लिये राम कुमार पाठक, भोला महतो, नरसिंह कुमार नरसिंह ने नामांकन दाखिल किया. इसी तरह कार्यालय सचिव के 2 पद के लिये रामाधार राय, हरिश्चंद्र शर्मा , भोला प्रसाद सिंह, इंद्रदेव चौधरी ने पर्चा भरा. संगठन चुनाव के लिये चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है.
दो अगस्त को पटना में घेराव
संघ भवन में गृहरक्षकों की आमसभा की गयी. अध्यक्षता कामेश्वर राय ने की. प्रदेश महासचिव सुदेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने हमारी कई मांगे अधूरी रखी हुई है. जहां मानने की जगह इन सभी मांगों के प्रति टालमटोल का रवैया अपना रही है. इसको लेकर आगामी दो अगस्त को विधान सभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया. मौके पर सभी गृहरक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >