नाबालिग की शादी रुकी

उजियारपुर : प्रखंड के निकसपुर पंचायत के अकहा मधेपुर टोले की एक नाबालिग लड़की की शादी बुधवार की रात उम्र दराज युवक से होने से रुक गयी. सूचना पर समस्तीपुर चाइल्ड हेल्प लाइन के निदेशक ने उजियारपुर थाने की पुलिस की मदद से बच्ची को मां समेत थाने पर लाया. जहां बांड बनाकर व लड़की […]

उजियारपुर : प्रखंड के निकसपुर पंचायत के अकहा मधेपुर टोले की एक नाबालिग लड़की की शादी बुधवार की रात उम्र दराज युवक से होने से रुक गयी. सूचना पर समस्तीपुर चाइल्ड हेल्प लाइन के निदेशक ने उजियारपुर थाने की पुलिस की मदद से बच्ची को मां समेत थाने पर लाया. जहां बांड बनाकर व लड़की के परिजनों को हिदायत देकर छोड़ा गया. निकसपुर पंचायत के मधेपुर टोले की आठ वर्षीया लड़की की शादी गुरुवार की रात चंदौली स्थित महादेव मंदिर में उजियारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के करीब तीस वर्षीय युवक से होने जा रही थी.

स्थानीय जनप्रतिनिधियाें व ग्रामीणों को इसकी खबर मिली तो वे दोनों के बीच उम्र के फासले को देख अचंभित हो गये. पहले लोगों ने परिजनों पर यह शादी नहीं करने का भरपूर दबाव बनाया. लेकिन बिगड़ता देख किसी ने समस्तीपुर चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही समस्तीपुर से आये निदेशक नीरज कुमार सिंह व मुकेश कुमार ने थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर व एएसआइ सुख राम महतो के सहयोग से निकसपुर जाकर बच्ची व मां को थाने ले आये. जहा बांड बनाकर छोड़ दिया गया. बच्ची के परिजनों की गरीबी को देख थानाध्यक्ष श्री किशोर ने अपनी ओर से मदद करने का भरोसा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >