जब्त शराब मामले में चार पर प्राथमिकी

बिथान : बाजार स्थित मार्केट काॅम्पलेक्स में मंगलवार की देर संध्या की गयी छापेमारी में जब्त विदेशी शराब को लेकर बिथान थाने में कांड सं 59/16 दर्ज कर चार लोगों को आरोपित किया गया है. इसमें सोनू कुमार जायसवाल, मनीष कुमार, विजय मुखिया एवं विजय महतो को आरोपित किया गया है. सभी बिथान बाजर निवासी […]

बिथान : बाजार स्थित मार्केट काॅम्पलेक्स में मंगलवार की देर संध्या की गयी छापेमारी में जब्त विदेशी शराब को लेकर बिथान थाने में कांड सं 59/16 दर्ज कर चार लोगों को आरोपित किया गया है. इसमें सोनू कुमार जायसवाल, मनीष कुमार, विजय मुखिया एवं विजय महतो को आरोपित किया गया है. सभी बिथान बाजर निवासी हैं. तैयार जब्ती सूची के अनुसार, रॉयल चैलेंज ब्रांड 375 एमएल की 106, बैगपाइपर 750 एमएल की 12,

एमडी 750 एमएल की 20, 180 एमएल की 48, एसी ब्लैक 375 एमएल की 12, एम्पीरियर ब्लू 180 एमएल की 12, ओसी ब्लू 750 एमएल की 12, बकार्डी 180 एमएल की 43 बोतल, किंगफिशर ब्रांड बीयर के 650 एमएल की 263 व टोबार्क ब्रांड 650 एमएल की 24 बोतलें शामिल हैं.

इस संबंध में थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद ने बताया कि पुलिस की छापेमारी में बीयर 185 लीटर व 218 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई है. इससे जुड़े चार लोगों का नामजद किया गया है. वहीं बाजार के कुछ व्यवसायियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि शराब बरामदगी को लेकर पुलिस कुछ निर्दोष लोगों को फंसा कर बलि का बकरा बना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >