दरभंगा-समस्तीपुर पथ जाम

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के दरभंगा-समस्तीपुर पथ को मुक्तापुर में मंगलवार को बिजली ट्रांसफाॅर्मर की मांग को लेक उपभोक्ताओं ने कुछ देर के लिए जाम कर दिया. मुक्तापुर काली मंदिर स्थित बिजली ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड के कारण मंगलवार को जल गया. इससे क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उक्त सड़क […]

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के दरभंगा-समस्तीपुर पथ को मुक्तापुर में मंगलवार को बिजली ट्रांसफाॅर्मर की मांग को लेक उपभोक्ताओं ने कुछ देर के लिए जाम कर दिया. मुक्तापुर काली मंदिर स्थित बिजली ट्रांसफाॅर्मर अधिक लोड के कारण मंगलवार को जल गया.

इससे क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उक्त सड़क को मुक्तापुर में जाम कर दिया. उपभोक्ता अविलंब नये ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग कर रहे थे. इसी बीच सूचना पाकर जाम स्थल पर ओपी अध्यक्ष सदल-बल पहुंच लोगों को समझाया

लोगों के मानने पर बिजली विभाग के जेई सुकेश पासवान से फोन पर बात की. जेई ने 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने का आश्वासन दिया. तब जाकर करीब आधे घंटे में जाम समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >