समस्तीपुर : मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा को बर्खास्त करने की मांग समस्तीपुर में भी लगी है. शिक्षा की अराजकता पर छात्र संगठनों की बढ़ी चिंता उनकी आवाज बनकर राजभवन तक पहुंच जाये, ऐसी उत्सुकता कम नहीं दिख रही है.
बिहार प्रदेश छात्र लोक समता ने इस ओर अपनी आवाज उठाते हुए कहा है कि आज शिक्षा व्यवस्था की कोई अहमियत नहीं रह गयी है. गुरु शिष्य की परंपरा लगभग समाप्त हो चुकी है. शिक्षा का मंदिर सिर्फ कहने की बात रह गयी है. इस ओर बिहार प्रदेश छात्र लोक समता के प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिपुरारी कुमार झा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से अवैध राशि ली जा रही है
बीए एवं एमए पास करवाया जा रहा है. इस विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता जारी है. इसमें कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा की संलिप्ता व अक्षमता सामने आ रही है. प्रदेश सचिव श्री झा ने बिहार सरकार एवं राजभवन से इसकी जांच उच्च न्यायालय, पटना के न्यायाधीश से करवाने और दोषी पाये जाने पर कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा को बर्खास्त करने की मांग की है.
