समस्तीपुर : स्थानीय तिलक भवन में रविवार को वित्तरहित शिक्षा संयुक्त मोर्चा की समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक हुई. इसमें यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बिहार में वित्तरहित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा संबद्धता प्राप्त इंटर व डिग्री कॉलेजों की समस्याओं को दूर करने के लिए सकारात्मक पहल करने के बदले इन शिक्षाकर्मियों की मांगों की अनदेखी करते हुए इन्हें तंग-तबाह किया जा रहा है. इसके साथ ही हमारी मांगों के समर्थन में शिक्षा बचाओ, बिहार बचाओ माले आंदोलन को नैतिक एवं सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया.
इस बीच टॉपर्स घोटाल की आड़ में निर्दोष शिक्षण संस्थान की मान्यता रद्द करने पर आक्रोश जताये हुये इस खेल को बंद करने की मांग की गयी. वक्ताओं ने वित्तरहित शिक्षण संस्थानों को अधिग्रहण करने, वेतन का भुगतान करने, लंबित अनुदान 2012 से 2015 तक का अविलंब भुगतान करने आदि की जोरदार मांग की.अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रो. गणेश प्रसाद यादव ने की. बैठक को डा. शिव शंकर राय, डॅा गोपी रमण झा, प्रो कृष्ण कुमार, डाॅ एसएमए इमाम, प्रो सुरेन्द्र कुमार, प्रो कौशलेष, प्रो चंद्रवीर आदि ने भी संबोधित किया.
