72 घंटे से बाजार की बिजली गुल

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय बाजार का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पिछले 72 घंटे से प्रखंड मुख्यालय बाजार की बिजली गुल है. उक्त ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से पिछले 72 घंटे से प्रखंड मुख्यालय बाजार, प्रखंड मुख्यालय,थाना,अस्पताल सहित दो-दो बैंक व डाकघर काफी प्रभावित हैं. बताते चलें कि पिछले एक वर्ष में चौथी बार यह […]

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय बाजार का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पिछले 72 घंटे से प्रखंड मुख्यालय बाजार की बिजली गुल है. उक्त ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से पिछले 72 घंटे से प्रखंड मुख्यालय बाजार, प्रखंड मुख्यालय,थाना,अस्पताल सहित दो-दो बैंक व डाकघर काफी प्रभावित हैं.

बताते चलें कि पिछले एक वर्ष में चौथी बार यह ट्रांसफाॅर्मर जला है. लोड को देखते हुए उपभोक्ता विभागीय पदाधिकारियों से प्रत्येक बार सौ केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग करते आ रहे हैं. लेकिन विभाग यह कहते हुए कि अगली बार सौ केवी का लगा देंगे और 63 केवी लगा कर कुंडली मार बैठ जाता है. अधिक लोड होने के कारण बार-बार ट्रांसफॉर्मर जल जा रहा है, लेकिन विभाग इससे सबक नहीं ले रहा है. इधर, विभाग के एसडीओ का बताना है कि शुक्रवार को हर हाल में ट्रांसफाॅर्मर लग जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >