चांद का दीदार, ईद आज

नमाज के लिए सजधज कर ईदगाह व मसजिद तैयार समस्तीपुर : ईद के चांद का बुधवार शाम दीदार होने के साथ ही ईद की बधाईयों का दौर शुरू हो गया. गुरुवार को ईद मनाया जायेगा. इसके लिये ईदगाहों का रंगरोगन किया गया है. शहर के गंडक कॉलोनी के पास ईदगाह में नमाज अदा की जायेगी. […]

नमाज के लिए सजधज कर ईदगाह व मसजिद तैयार

समस्तीपुर : ईद के चांद का बुधवार शाम दीदार होने के साथ ही ईद की बधाईयों का दौर शुरू हो गया. गुरुवार को ईद मनाया जायेगा. इसके लिये ईदगाहों का रंगरोगन किया गया है. शहर के गंडक कॉलोनी के पास ईदगाह में नमाज अदा की जायेगी. इस मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं के भी पहुंचने की सूचना है. नमाज को लेकर लोगों में खासी बेकरारी है. इधर, चांद देखे जाने के बाद अचानक बाजारो ईद की खरीदारी को लेकर चहल पहल काफी बढ़ गयी. लोग पकड़ा के अलावा टोपी, चप्पल-जूते और सेबई की दुकानों पर खरीदारी के लिए जुट गये. देर रात तक शहर के दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही. पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस क्रम में ईद को लेकर लोग अपने मित्रों का दावद भी दे रहे हैं.
परदेश से भी पहुंचे रिश्तेदार : ईद को लेकर सउदी आदि देशों में रोजी रोटी के लिए नौकरी करने वाले लोग भी घर लौट आए हैं. इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, पंजाब आदि से भी लोग विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से घर पहुंच रहे हैं. बुधवार को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता आदि क्षेत्रों से आने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ देखी गई. मुंबई से लौटे सतमलपुर के अजम ने बताया कि वह तीन सालों बाद ईद के मौके पर परिवार के साथ होगा. वह खास कर ईद मनाने के लिए मुंबई से समस्तीपुर आया है. वहीं सउदी से लौटे फरीद खान ने बताया कि वह छह सालों पर ईद के मौके पर घर आया है. अपने वतन लौट कर वह काफी खुश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >