प्रभात खबर स्कॉलरशिप टेस्ट
समस्तीपुर : प्रभात खबर द्वारा राज्य भर में आयोजित मैनेजमेंट एंड आइटी स्कॉलरशिप टेस्ट रविवार को शांति पूर्वक संपन्न हो गया. समस्तीपुर में इसका आयोजन शहर के काशीपुर वीर कुंवर सिंह काॅलोनी स्थित गुरुकुल में किया गया था. जहां जिले के कुल 98 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. इस टेस्ट के लिए समस्तीपुर से कुल 165 विद्यार्थियों ने फाॅर्म भरा था, जिसमें 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
तीन घंटों के इस परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के लिए गुरुकुल द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये थे. एक तरफ जहां परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लैपटॉप, टैब, स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण पाबंदी थी, वहीं परीक्षा का सीसीटीवी से निगरानी किया जा रहा था. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कंट्रोलर के रूप में सिमेज कॉलेज पटना के सरफराज आलम, आशीष रंजन एवं प्रभात खबर के रणधीर कुमार उपस्थित थे. परीक्षा अपने निर्धारित समय 11 बजे शुरू हुई.
300 अंकों के थे प्रश्नपत्र: 300 अंकों के परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को तीन घंटों का समय दिया गया था. इसमें 250 अंक के मल्टीपल च्वाइस प्रश्न एवं 50 अंकों के सब्जेक्टिव प्रश्न दिये गये थे. परीक्षा में अंग्रेजी व मैथ से एक-एक सौ नंबर के, रिजनिंग 50 अंकों का, 50 अंकों के सब्जेक्टिव में वर्ड मिनिंग व वाक्य से 20 अंक एवं पैसेज, एप्टीच्युड व इंडीविजुअल एप्टीच्युड के लिए 10-10 अंक के प्रश्न पूछे गये थे.
काशीपुर वीर कुंवर सिंह काॅलोनी स्थित गुरुकुल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांति पूर्वक हुई परीक्षा
300 मार्क्स की परीक्षा के लिए तीन घंटों का दिया गया था समय
