रेलमंत्री को किया Tweet, बच्ची को देखने ट्रेन में पहुंची मेडिकल टीम

समस्तीपुर : रक्सौल से हावड़ा जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक स्थानीय स्टेशन पर मेडिकल टीम ने बुखार से तप रही दो साल बच्ची कौशिकी का उपचार किया. बताया गया है कि बच्ची अपनी मां डौली विशवकर्मा के साथ सुगौली से आसनसोल जा रही थी. रास्ते में बच्ची […]

समस्तीपुर : रक्सौल से हावड़ा जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक स्थानीय स्टेशन पर मेडिकल टीम ने बुखार से तप रही दो साल बच्ची कौशिकी का उपचार किया. बताया गया है कि बच्ची अपनी मां डौली विशवकर्मा के साथ सुगौली से आसनसोल जा रही थी. रास्ते में बच्ची की अचानक तबियत खराब हो गयी. उसकी मां ने बच्ची की तबीयत खराब होने के बारे में उसके पिता को फोन पर सूचना दी. पिता रेलमंत्री को ट्यूट कर बच्ची का उपचार कराने का अनुरोध किया.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जीएम को तुरंत कार्रवाई की करने का निर्देश दिया. जीएम ने समस्तीपुर डीआरएम को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. इस बीच ट्रेन जब समस्तीपुर पहुंची तो बी2 कोच के 13 नंबर सीट पर सफर कर रही बच्ची का मेडिकल टीम ने उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >