चार दिनों से समस्तीपुर के एक होटल में ठहरी थी दिल्ली की प्रेमिका
कंप्यूटर दुकान में चोरी
वारदात. शहर के काशीपुर मोहल्ले की घटना
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर मोहल्ला में मंगलवार की रात बेलानेट नामक कंप्यूटर की दुकान से लाखों के सामान की चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान के शटर को अलगा कर घटना को अंजाम दिया है. दुकान से 27 हजार नकद सहित चार लैपटॉप व अन्य सामान की चोरी हुई है.चोरी गये सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है. बुधवार की सुबह करीब सवा सात बजे दुकान के संचालक ने दुकान का शटर खुला देखा तो उसे शंका हुई और उन्होंने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के नेतृत्व में एएसआइ सरयुग मिस्त्री एवं एएसआइ वीरेंद्र राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और छानबीन शुरू की.
बंद थे सीसीटीवी : दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं. लेकिन घटना के दिन बंद थे. पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे को चालू करने को कहा तो संचालक ने उसके बंद होने की बात कही. पुलिस ने बगल के एक रेस्टोरेंट के बाहर लगे कैमरे की जांच की तो उसका डायरेक्शन भी दूसरी ओर था. पुलिस का मानना है कि कैमरे चालू होते तो चोर के गिरफ्त में होता.
छानबीन में जुटी नगर थाना पुलिस
तरह-तरह की हो रहीं चर्चाएं
चोरों ने दुकान के ताले को एवं शटर को बिना काटे ही घटना को अंजाम दिया है. लोहे के रॉड से शटर को मात्र कुछ इंच अलगा कर चोरी की बात सामने आ रही है. इस वजह से आस-पास रहने वालों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं पुलिस भी इस घटना को कुछ हद तक संदेहास्पद मान रही है. इसलिए शटर के अलगाने से उसके नीचे से कोई कैसे प्रवेश कर सकता है, इसकी बारिकी से जांच की जा रही है. लेकिन फिलहाल इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रही है. वैसे लोग इसे इंश्योरेंस क्लेम से भी जोड़ कर देख रहे हैं. जो भी हो यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि सच में चोरी की घटना हुई है या कुछ और.
