मानसी-सलखुआ के बीच 20 किमी की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें

समस्तीपुर : माॅनसून के दस्तक के साथ ही समस्तीपुर रेल मंडल पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के धमाराघाट-सलखुला के बीच नदी पर स्थित 47 नंबर पुल पर पानी का दबाव बढ़ गया है. कटाव को देखते हुए पुल पर चौकीदार […]

समस्तीपुर : माॅनसून के दस्तक के साथ ही समस्तीपुर रेल मंडल पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के धमाराघाट-सलखुला के बीच नदी पर स्थित 47 नंबर पुल पर पानी का दबाव बढ़ गया है. कटाव को देखते हुए पुल पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. इस खंड पर ट्रेनों की स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गयी है. मंडल मुख्यालय सूचना मिलते ही डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंगलवार को इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बोल्डर पिचिंग करने का आदेश दिया. डीआरएम ने मंडल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलवे ट्रैक व पुलों पर नाइट पेट्रोलिंग शुरू करने का आदेश दिया है. इसके अलावा डीआरएम ने अधिकारियों के साथ मानसी से सलखुला स्टेशन के बीच मोटर ट्रॉली से ट्रैकों का निरीक्षण किया. पुल निरीक्षण कर लौटे सीनियर डीइएन को-ऑडिनेशन महबूब आलम ने बताया कि माॅनसून को लेकर यह समान्य निरीक्षण था. कोसी नदी पर स्थित 47 नंबर पुल पर पानी का दबाव बढ़ा था, अब स्थिति सामान्य है. मंडल में नाइट पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी है.

बोल्डर व बालू का किया जा रहा स्टॉक: रेल मंडल में संभावित बाढ़ को देखते हुए बोल्डर और चिप्स सैंड का स्टॉक किया जा रहा है. इसके लिए समस्तीपुर मुख्यालय समेत कई स्थानों का चयन किया गया है. दूसरे डिविजन से भी इस कार्य के लिए मदद ली जा रही है. बाढ़ के दौरान बचाव कार्य के लिए इंजीनियरिंग विभाग के गैंगमैनों की विशेष टीम बनायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >