फेसबुक पर अपनी उपलब्धि बतायेगा रेलवे
समस्तीपुर : पिछले दो वर्षों के काजकाज के प्रचार-प्रसार के लिए रेलवे अधिकारी रोड शो करेंगे. इसमें रेलवे यूनियन के अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स व एनजीओ की मदद ली जायेगी. इसके साथ ही अधिकारी रेलवे की उपलब्धी बताने के लिए सोशल मीडिया, फेसबुक व ट्यूटर का भी उपयोग करेंगे. रेलवे बोर्ड से सोमवार को दो […]
समस्तीपुर : पिछले दो वर्षों के काजकाज के प्रचार-प्रसार के लिए रेलवे अधिकारी रोड शो करेंगे. इसमें रेलवे यूनियन के अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स व एनजीओ की मदद ली जायेगी. इसके साथ ही अधिकारी रेलवे की उपलब्धी बताने के लिए सोशल मीडिया, फेसबुक व ट्यूटर का भी उपयोग करेंगे. रेलवे बोर्ड से सोमवार को दो सालों के कामकाज का प्रचार-प्रसार करने का फरमान मिलते ही डीआरएम सुधांशु शर्मा ने शाखा अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी
.बैठक में अधिकारियों को टास्क दिया गया. सूत्रों ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आगामी 31 जुलाई तक रोड शो किया जायेगा. इसके अलावा दो सालों के दौरान मंडल की यात्री सुविधाओं में हुए विस्तार के अलावा अन्य कार्यों से संबंधित बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को बताया जायेगा. इस दौरान लोगों से और बेहतरी के लिए राय ली जायेगी.
फेसबुक व ट्यूटर पर भी होगा प्रचार-प्रसार : रेलवे बोर्ड के निर्देश में कहा गया है कि सभी मंडल अपना-अपना फेसबुक व ट्यूटर पर एकाउंट बना ले. फेसबुक और ट्यूटर के माध्यम से दो सालों के दौरान मंडल में होने वाले विकास कार्यों के बारे में पोस्ट कर लोगों को जानकारी दें. इस पर लोगों से काम की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे. जरूरत के हिसाब से इसमें सुधार भी करें.
स्टेशन व रेलवे प्रतिष्ठानों पर लगेगा बैनर-पोस्टर
मंडल में दो वर्षों के कामकाज का लेखा-जोखा बताने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर बैनर पोस्टर लगाया जायेगा. इसके अलावा कार्य स्थनों पर पोस्टर लगाकर लोगों को विकास कार्य की जानकारी दी जायेगी. सूत्रों ने बताया कि समस्तीपुर मुख्यालय जंकशन के अलावा दरभंगा, जयनगर, बापूधाम, मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, मधुबनी, सहरसा, रोसड़ा, पूर्णिया कोर्ट आदि स्टेशनों पर बैनर पोस्टर लगाया जायेगा.
रोड शो वरीय अधिकारी लेंगे हिस्सा : रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रोड शो किया जायेगा. इसमें रेलवे के वरीय अधिकारी भाग लेंगे. इस दौरान एजीओ के अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता को भी शामिल किया जायेगा. ताकि वह कार्यक्रम से लौट कर अपने-अपने स्तर से रेलवे के कामकाज के बारे में लोगों को बता सके.