पंचायत में विवाद, सरपंच व पति को किया जख्मी

खानपुर : दो गुटों के बीच की झंझट को सुलझाने गयी सरपंच पर विरोधियों ने हमला बोल दिया. सरपंच पति को लहूलुहान कर दिया. मामला थाना क्षेत्र के दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच से जुड़ा है. फैसले से नाखुश एक गुट के लोगों ने सरपंच व इनके पति को ही निशाना बनाया. मारपीट कर […]

खानपुर : दो गुटों के बीच की झंझट को सुलझाने गयी सरपंच पर विरोधियों ने हमला बोल दिया. सरपंच पति को लहूलुहान कर दिया. मामला थाना क्षेत्र के दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच से जुड़ा है. फैसले से नाखुश एक गुट के लोगों ने सरपंच व इनके पति को ही निशाना बनाया. मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया. दोनों को समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें सरपंच आशा देवी जख्मी है, जबकि उनके पति विमलेश साह का सिर फट गया है.

इस मामले में आशा देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. प्राथमिकी के बाद सभी आरोपित फरार बताये जा रहे हैं. 22 जून को गांव के ही प्रमोद साह व लखन साह के बीच आपसी मामला को लेकर विवाद हा गया था. प्रमोद साह नवनिर्वाचित सरपंच आशा देवी को फैसला के लिए बुला कर ले गये. बताया गया कि जब सरपंच ने फैसला सुनाया तो विरोधियों को सरपंच का फैसला नागवार गुजरा. उनलोगों ने सरपंच पर एक तरफा फैसला सुनाने का आरोप लगा दिया.
इधर, सरपंच का आरोप है कि उसके व उसके पति के साथ विरोधियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी. इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की. इसकी भनक विरोधियों को लग गयी. जब सरपंच व उनके पति विमलेश साह थाने से वापस घर लौट रहे थे, इसी बीच गांव में अपने घर के पास विरोधियों ने दोनों पर हमला कर दिया. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार विद्याकर ने बताया कि आपसी जमीन बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच विवाद
हुआ है. सरपंच के बयान पर सात लोगों को आरोपित किया गया है.आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >