समस्तीपुर मंडल कारा समेत तीन जेलों में छापा

समस्तीपुर : पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह समस्तीपुर मंडल कारा सहित रोसड़ा व दलसिंहसराय उपकारा में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान एक बार फिर समस्तीपुर मंडल कारा से कैदियों के पास 12 हजार रुपये नकद समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किये गये. वहां से कागज के टुकड़ों पर लिखे कई मोबाइल नंबर भी […]

समस्तीपुर : पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह समस्तीपुर मंडल कारा सहित रोसड़ा व दलसिंहसराय उपकारा में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान एक बार फिर समस्तीपुर मंडल कारा से कैदियों के पास 12 हजार रुपये नकद समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किये गये. वहां से कागज के टुकड़ों पर लिखे कई मोबाइल नंबर भी मिले हैं. हालांकि, रोसड़ा व दलसिंहसराय उपकारा से कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है. समस्तीपुर मंडलकारा में छापेमारी का नेतृत्व एसपी नवलकिशोर सिंह खुद कर रहे थे.

शनिवार की अहले सुबह जेल के वार्ड खुलने से पहले ही पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने छापा मारा. इस दौरान सभी वार्डों की बारीकी से जांच-पड़ताल की गयी. सभी कैदियों की तलाशी ली गयी व उनके सामान को भी खंगाला गया. इस दौरान कई कैदियों के पास से रुपये, तंबाकू के डिब्बे, मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले. सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया. छापेमारी के दौरान डीसीएलआर महेंद्र भारती, सदर डीएसपी तनवीर अहमद, मुफस्सिल
मंडल कारा, रोसड़ा व दलसिंहसराय उपकारा में एक साथ कार्रवाई
मंडल कारा से 12 हजार रुपये सहित कई समान बरामद
छापेमारी के दौरान मिले कई मोबाइल नंबर, एसपी ने दिया जांच का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >